31 अक्टूबर या 1 नवंबर किस दिन मनाई जाएगी दीवाली, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त? (VIDEO)

शास्त्रों के अनुसार 31 अक्टूबर यानी गुरूवार को अमावस्था तिथि दिन में 2 बजकर 40 मिनट से लग रही है। इस कारण से दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
2 laxmi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोई कह रहा है दीवाली 31 अक्टूबर को है तो कुछ लोग 1 नवंबर को दीवाली मनाने की बात कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस साल दीपावली की सही तारीख और लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है? शास्त्रों के अनुसार 31 अक्टूबर यानी गुरूवार को अमावस्था तिथि दिन में 2 बजकर 40 मिनट से लग रही है। इस कारण से दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दीपावली के त्योहार पर रात्रि में अमावस्या तिथि होनी चाहिए जो कि 1 नवंबर 2024 को शाम के समय नहीं है। बता दे इस बार लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजे से लेकर रात के 10 बजकर 30 मिनट तक है।