भारती सिंह का बेटे संग वीडियो वायरल

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में खुद अपनी पहचान बनाई है। हमेशा ही अपनी बातों से दूसरों को हंसाने वाली भारती सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
bharti singh

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में खुद अपनी पहचान बनाई है। हमेशा ही अपनी बातों से दूसरों को  हंसाने वाली भारती सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन भारती अपनी बेटे गोला और पति हर्ष लिम्बाचिया संग फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। वही इनदिनों फेमस कॉमेडियन भारती सिंह को 'कौन दिसा में लेके चला रे बटूहिया' गाना काफी पंसद आया। उन्होंने अपने बेटे गोला के साथ इस गाने पर इंस्टाग्राम रील भी बनाई है। भारती ने खुद ये वीडियो अपलोड किया है।  इस गाने पर मां-बेटे के बीच प्यार भी नजर आ रहा है। गोला भी अपनी मां भारती के साथ इस गाने पर मुस्कुराता दिख रहा है।

कॉमेडी क्वीन के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस गोला पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-गोला बहुत प्यारा है। दूसरे यूजर ने लिखा क्यूटनेस ओवरलोडेड। तो वहीं एक और यूजर ने लिखा-क्यूटीपाई। भारती के एक और फैन ने कहा-हो अडोरेबल, गॉड ब्लेस यू बेबी। लाफ्टर क्वीन के फैंस लगातार इसी तरह गोला को लेकर बातें कर रहे थे।