सलाखों के पीछे Elvish Yadav ने कबूला जुर्म!

एल्विश यादव ने रेव पार्टी में सांपों का जहर मंगवाने की बात कबूल कर ली है। एल्विश यादव को 17 मार्च 2024 को रेव पार्टी में सापों का जहर सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
ELVISH YADAV.

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिग बॉस ओटीटी विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव फिलहाल जेल में हैं। नोएडा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक एल्विश यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एल्विश यादव ने रेव पार्टी में सांपों का जहर मंगवाने की बात कबूल कर ली है। एल्विश यादव को 17 मार्च 2024 को रेव पार्टी में सापों का जहर सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रेव पार्टियों में सांप के जहर सप्लाई के लिए एल्विश यादव पर नोएडा में वन्यजीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 26 वर्षीय यूट्यूबर एल्विश यादव ने अब नोएडा पुलिस के सामने सच स्वीकार कर लिया है। हालांकि नोएडा पुलिस की ओर से इसपर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।