शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान को दी शाबाशी

हाल ही में, सुहाना ने मुंबई के एक कार्यक्रम में शिरकत की और उन्होंने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया। बेटी को अपना करियर बनाते देख शाहरुख खान अपनी लाडली बेटी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
SUHANA KHAN

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड के ''बादशाह'' शाहरुख खान और उनका परिवार किसी परिचय का मोहताज नहीं है। शाहरुख खान जितने खुद मेहनती हैं उतने ही उनके बच्चे भी जहां एक तरफ आर्यन खान ने खुद का बिजनेस शुरु किया वहीं अब बेटी सुहाना खान ने भी अपनी फिल्म 'द आर्चीस' के रिलीज पहले ही सोशल मीडिया पर छा गई है। सुहाना न्यू यॉर्क बेस्ड ब्यूटी ब्रैंड मेबेलीन की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। हाल ही में, सुहाना ने मुंबई के एक कार्यक्रम में शिरकत की और उन्होंने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया। बेटी को अपना करियर बनाते देख शाहरुख खान अपनी लाडली बेटी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए।

सुहाना हाल ही में एक लॉन्च इवेंट में नजर आईं। इस दौरान सुहाना खान ने अपने फैशन सेंस से सभी को इंप्रेस कर दिया। सुहाना रेड कलर के आउटफिट में थीं और काफी डिसेंट लुक में नजर आ रही थीं। वे फिल्मों में डेब्यू करने से पहले इस ब्रैंड एंडोर्समेंट के साथ जुड़ गई हैं। उनके साथ और भी कई बड़ी पर्सनालिटीज इस दौरान नजर आईं। SRK ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इवेंट से सुहाना का एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, " मेबेलीन के लिए बधाई बेटा, तो क्या मैं इसका कुछ श्रेय ले सकता हूं! लव यू माय लिटिल लेडी इन रेड।"