सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बने पति-पत्नी, शादी की तस्वीरों के साथ शेयर किया पहला पोस्ट

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के प्यार को मंजिल मिल गई। दोनों ने मुंबई में अपने घर पर परिवारवालों और कुछ बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
sonakshi sinha

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के प्यार को मंजिल मिल गई। दोनों ने मुंबई में अपने घर पर परिवारवालों और कुछ बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। दोनों की ये शादी स्पेशल मैरेज एक्ट के तहत हुई है। दोनों ने सिविल मैरिज की है। शादी की कई तस्वीरें सोनाक्षी और जहीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 

शादी की तस्वीर शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने अपने दिल की बात भी लिखी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “इसी दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार देखा था और इसे हमेशा के लिए कायम रखने का फैसला किया था। उस प्यार ने उन तमाम चुनौतियों और जीत के दौरान हमें रास्ता दिखाया और आज हमें इस पल तक लेकर आया है। जहां आज दोनों के परिवारों और दोनों के ईश्वर की दुआओं के बाद हम पति पत्नी बन गए हैं।”