जिया खान के साथ अपने रिश्ते पर सूरज पंचोली ने किया खुलासा!

जिया खान सुसाइड केस मामले पर 10 साल बाद सीबीआई ने सुनवाई कर दी है। इस मामले के मुख्य आरोपी यानी कि सूरज पंचोली को अदालत ने बरी कर दिया है। सूरज पंचोली ने अब बरी होने के बाद अभिनेत्री जिया और अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की है और कई बड़े खुलासे किए हैं।

author-image
Sunita Bauri
New Update
soorajpancholi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में जांच के 10 साल के बाद सीबीआई कोर्ट का फैसला आ गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी रहे अभिनेता सूरज पंचोली को अदालत ने बरी कर दिया है। आरोप मुक्त होने के बाद अब अभिनेता ने जिया और अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की है। उन्होंने खुलासा  किया है कि जिया के आत्महत्या करने के कुछ महीनों पहले ही दोनों रिलेशनशिप में आए थे। अभिनेता ने कहा, ''आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि मैं उसे केवल पांच महीने से जानता था, यह बहुत ही छोटा रिश्ता था। मैं उसे शायद छह महीने से पूरी तरह से जानता था, उनमें से पांच महीने हम रिलेशनशिप में थे। यह जानना बहुत मुश्किल है कि कोई व्यक्ति पांच महीनों में किन चीजों से गुजर रहा है। उस उम्र में, मैं उस स्थिति को समझने के लिए भी थोड़ा बहुत अपरिपक्व भी था कि वह किन चीजों से गुजर रही है।''