सादगी से भरा है तेजस्वी प्रकाश का मुंबई वाला घर

तेजस्वी प्रकाश खतरों के खिलाड़ी, बिग बॉस 15 जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं हाल ही में डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ उन्होंने एक मराठी फिल्म में भी काम किया है, जो हाल ही में रिलीज हुई है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
tejashvi prakash

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: टीवी सीरियल स्वारागिनी से लेकर बिग बॉस 15 से सुर्खियों में आईं तेजस्वी प्रकाश अपने रिलेशनशिप को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। जहां कुछ महीनों पहले एक्ट्रेस ने करण कुंद्रा के साथ अपने दुबई वाले घर की झलक फैंस को दिखाई थी तो वहीं अब उन्होंने अपने मुंबई वाले घर का एक एक कोना फैंस को दिखा दिया है। इतना ही नहीं फैंस उनके घर के डेकोरेशन की सादगी देख तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 

हाल ही में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपने मुंबई वाले घर के अंदर की सैर करवाई है। दूसरे सेलेब्स की तरह बिग बॉस 15 फेम एक्ट्रेस के घर का इंटीरिय लैविश नहीं बल्कि आम लोगों की सादगी से भरा हुआ है। किचन से लेकर बालकनी तक घर का एक एक कोना सिंपल है। वीडियो में तेजस्वी चाय बनाते हुए भी नजर आती है, जहां उनके किचन की झलक भी देखने को मिलती है। 

बता दें, तेजस्वी प्रकाश पहरेदार पिया की, स्वरागिनी, नागिन और सिलसिला बदलते रिश्तों का जैसे सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी, बिग बॉस 15 जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं हाल ही में डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ उन्होंने एक मराठी फिल्म में भी काम किया है, जो हाल ही में रिलीज हुई है।