सुनील ग्रोवर को क्यों बेचना पड़ा आइसक्रीम? (वीडियो)

एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर देश के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन में से एक है। सुनील के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है। फैंस उन्हें आज भी डॉ मशहूर गुलाटी और गुत्थी के किरदार में पुकारते है।

author-image
Kanak Shaw
New Update
sunil grower

Sunil grower

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर देश के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन में से एक है। सुनील के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है। फैंस उन्हें आज भी डॉ मशहूर गुलाटी और गुत्थी के किरदार में पुकारते है। आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है और ये पहचान बनाने में एक्टर ने कड़ी मेहनत की है। 

अब सुनील ग्रोवर एक आलीशान जिंदगी जीते है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर मुंबई में एक आलीशान घर में रहते है, जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए है। एक्टर अपनी पत्नी और बेटे के साथ उस घर में रहते है।  रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास दो लक्ज़री कार BMW5 और BMW7 भी हैं, जिनकी कीमत 60 लाख रुपये और 1 करोड़ रुपये है। 

इन सब के बावजूद सुनील ग्रोवर अपनी धरती से जुड़े है, उन्हें हमेशा शांत और शालीन देखा जाता है। सुनील सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते है। हाल ही में सुनील ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वो राजकोट में गर्मी से बेहाल आइस क्रीम के ठेले में जाकर बर्फ का गोला बना रह है। उनके इस वीडियो में बादशाह का फेमस गाना "हाय गर्मी" चल रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में उन्होंने आइसक्रीम को 'आफ्टरनून स्नैक्स' कहा।