यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन

यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का गुरुवार सुबह, 20 अप्रैल को निधन हो गया, वह 74 साल की थीं। पामेला चोपड़ा को आखिरी बार यश राज की डॉक्यूमेंट्री 'द रोमांटिक्स' में देखा गया था। जहां उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और उनकी जर्नी के बारे में बात की थी।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
Pamela Chopra passes away

Pamela Chopra passes away

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra passes away) का गुरुवार सुबह, 20 अप्रैल को निधन हो गया, वह 74 साल की थीं। पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) एक प्रसिद्ध भारतीय प्लेबैक सिंगर थीं। इसके साथ ही वो फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं। वह पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। यश राज के ऑफिशियल पेज से जो जानकारी शेयर की गई है, उसमें कहा गया है कि पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में हो चुका है। 

पामेला चोपड़ा को आखिरी बार यश राज की डॉक्यूमेंट्री 'द रोमांटिक्स' में देखा गया था। जहां उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और उनकी जर्नी के बारे में बात की थी। 'द रोमांटिक्स' में सिर्फ यश चोपड़ा ही नहीं, बल्कि पामेला के बारे में भी वो बातें दिखाई दी, जिन्हें आम लोग अनजान थे। बता दे पामेला चोपड़ा ने अपने पति की फिल्मों के लिए कई गाने भी गाए हैं। जिनमें से कभी कभी (1976) से लेकर मुझसे दोस्ती करोगे तक! (2002) शामिल है।