Ajab Gajab : इस देश में पहुंचते ही बन जाएंगे करोड़पति

दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शामिल अमेरिका के करीब 58 हजार सैनिकों को मारकर वियतनाम ने 1975 तक चली जंग को जीत किया था।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
cororepati67

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : दुनिया में हर देश की अपनी करेंसी होती है। इसके इस्तेमाल से लोग अपनी जरुरत की सारी चीजें खरीद पाते हैं। लोग अपनी लाइफ किस तरह से बिताएंगे, ये उनकी कमाई पर ही निर्भर करता है। भारत में सामान खरीदने के लिए रुपये का इस्तेमाल किया जाता है। उसी तरह अमेरिका में डॉलर तो यूके में यूरो का चलन है। इसी के साथ भारत के एक रुपए की वैल्यू भी हर देश में अलग हो जाती है। दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं, जहां आपके एक रुपए की कीमत काफी ज्यादा है। ऐसे देशों में आप रुपए के बदले वहां की करेंसी काफी ज्यादा अमाउंट में कन्वर्ट करवा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने के बाद भारत का कोई भी मिडिल क्लास मैन करोड़पति बन सकता है। वियतनाम जाने के लिए आपको भारत से डायरेक्ट फ्लाइट से चार घंटे का समय लगता है। आज कई इंडियंस इस देश में वेकेशन मनाने जाते हैं। वहां के लोकल्स के संबंध भारत के साथ काफी अच्छे हैं। आपको बता दें कि विएतनाम चर्चा में तब आया था जब उसने अमेरिका से चली जंग को जीत लाया था। दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शामिल अमेरिका के करीब 58 हजार सैनिकों को मारकर वियतनाम ने 1975 तक चली जंग को जीत किया था। बात अगर वियतनाम की खासियत की करें, तो ये देश दुनिया में कॉफ़ी उत्पादक देशों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है।