दक्षिण अफ्रीका की कमजोरी, डेविड मिलर की सिर्फ एक अर्धशतक

आज टी20 विश्व कप 2024 का खिताबी मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही हैं।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
13 sports

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : आज टी20 विश्व कप 2024 का खिताबी मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन का बल्ला अब तक टूर्नामेंट में उस तरह से नहीं चला है जैसी बल्लेबाजी उन्होंने आईपीएल में की थी। क्लासेन ने 8 मैचों में 112 के स्ट्राइक रेट से 138 रन बनाए हैं। कप्तान मार्करम भी अब तक बल्ले से प्रभावित नहीं कर पाए हैं। अनुभवी डेविड मिलर ने इस बार अभी तक सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है।