विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने 75 सालों में क्या हासिल किया?

1947 में देश के आजाद होने के पश्चात संस्थाओं की स्थापना की गई ताकि विज्ञान के क्षेत्र में हुई इस सहज एवं रचनात्मक प्रगति को और बढ़ावा मिल सके। 1947 में भारत खाद्यान्न, विज्ञान और तकनीक के लिए विदेशों पर निर्भर था।

author-image
Sneha Singh
New Update
Science and technology

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science and technology)  भारतीय संस्कृति ( Indian culture) का एक अभिन्न अंग रहा है। प्राचीन समय में इसे भौतिक विज्ञान के नाम से जाना जाता था। 1947 में देश के आजाद होने के पश्चात संस्थाओं की स्थापना की गई ताकि विज्ञान के क्षेत्र में हुई इस सहज एवं रचनात्मक प्रगति को और बढ़ावा मिल सके। 1947 में भारत खाद्यान्न, विज्ञान और तकनीक के लिए विदेशों पर निर्भर था। 75 साल बाद आज इन क्षेत्रों में देश अग्रणी है। विद्यार्थियों को देश में ही विज्ञान, प्रौद्योगिकी और शोध के साधन मुहैया कराने से शुरू हुई यात्रा आज चंद्रमा और मंगल तक पहुंच चुकी है। नेहरू सरकार (Nehru government) ने पहली पंच-वर्षीय योजना में ऐसे वैज्ञानिक संस्थानों (scientific institutions) की नींव रखने को प्राथमिकता दी।