दिल्ली की हालत नाजुक

आज आईपीएल 2023 के 34वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है। आठवें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को तीन झटके लगे। वॉशिंगटन सुंदर ने एक ही ओवर में कप्तान डेविड वॉर्नर, सरफराज खान और अमन हकीम खान को आउट किया।

author-image
Sunita Bauri
New Update
SRH vs DC

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आठवें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को तीन झटके लगे। वॉशिंगटन सुंदर ने एक ही ओवर में कप्तान डेविड वॉर्नर, सरफराज खान और अमन हकीम खान को आउट किया। सबसे पहले सुंदर ने वॉर्नर को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। वॉर्नर 20 गेंदों में 21 रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद चौथी गेंद पर सरफराज खान को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच कराया। सरफराज नौ गेंदों में एक छक्का की मदद से 10 रन बना सके। ओवर की आखिरी गेंद पर सुंदर ने अमन हकीम खान को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। अमन एक चौका लगा सके। आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर पांच विकेट पर 62 रन है। फिलहाल मनीष पांडे और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।