चमगादड़ के बाद अब बन्दर खायेगा चीन! एक लाख बंदर भेजेगा श्रीलंका

आर्थिक तंगी का सामना कर रहा श्रीलंका अब एक लाख बंदरों को एक्सपोर्ट कर अपना गुजरा चलाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए चीन को एक लाख बंदर बेचने जा रहा है

author-image
Kanak Shaw
New Update
monkey

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आर्थिक तंगी का सामना कर रहा श्रीलंका अब एक लाख बंदरों को एक्सपोर्ट कर अपना गुजरा चलाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए चीन को एक लाख बंदर बेचने जा रहा है। यह जानकारी श्रीलंका के खेतीबाड़ी मंत्री महिंद्र अमरवीरा ने दी।

मंत्री ने बंदर बेचने के निर्णय के संबंध में स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि जो टुक मकाका प्रजाति के बंदर चीन को बेचे जा रहे हैं, वे आम बंदर हैं तथा जिस तरह से इनकी संख्या बढ़ रही है, वे फसलों का भारी नुक्सान कर रहे हैं। बंदर बेचने से श्रीलंका सरकार को मोटी राशि मिलेगी जिसकी हमें जरूरत है। बेचे गए सभी बंदर चीन के 1000 से अधिक चिडिय़ा घरों में रखे जाएंगे।