बलूचिस्तान में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, देखिये वीडियो

शुक्रवार को आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने बलूचिस्तान में एक आर्मी कैंप पर कब्जा कर लिया है। संगठन के प्रवक्ता ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

author-image
Sneha Singh
New Update
Army Camp attack_video

एएनएम न्यूज, ब्यूरो: जो पाकिस्तान भारत में अस्थिरता पैदा करने व शांति भंग करने के इरादे से आतंकवाद को पाला पोषा वही पाकिस्तान आज अपनी ही लगाईं आग में बुरी तरह से जल रहा है। पाकिस्तान में नए-नए आतंकी संगठन अब सिर उठाने लगे हैं। शुक्रवार को आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने बलूचिस्तान में एक आर्मी कैंप पर कब्जा कर लिया है। संगठन के प्रवक्ता ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। आतंकी संगठन ने यह दावा किया कि आतंकियों और सेना के बीच रात भर गोलीबारी हुई जिसमें 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए। इसके अलावा कई पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए हैं।