Nepal Plane Crash

Nepal Plane Crash: दुखद है नेपाल में हवाई दुर्घटनाओं का इतिहास; 1992 का विमान हादसा था सबसे भयावह

बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शोर्य एयरलाइंस का विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हुई है।

Nepal Plane Crash

दुखद है नेपाल में हवाई दुर्घटनाओं का इतिहास

बता दें कि इस देश में घातक हवाई दुर्घटनाओं का दुखद इतिहास रहा है। बुधवार की दुर्घटना से पहले, साल 2000 से अब तक देश में 19 हवाई दुर्घटनाएं हो चुकी है।

Nepal Plane Crash

दुखद है नेपाल में हवाई दुर्घटनाओं का इतिहास

28 सितंबर, 2012 काठमांडू से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एक छोटा प्रोपेलर-चालित डोर्नियर विमान एक पक्षी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में सात ब्रिटिश और पांच चीनी यात्रियों सहित 19 लोगों की मौत हो गई थी।

Nepal Plane Crash

दुखद है नेपाल में हवाई दुर्घटनाओं का इतिहास

फरवरी 24, 2016 खराब मौसम की वजह से एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार सभी 23 लोगों की मौत हो गई। तारा एयर द्वारा संचालित ट्विन ओटर विमान पश्चिमी नेपाल में पोखरा से जोमसोम के लिए रवाना हुआ था।

दुखद है नेपाल में हवाई दुर्घटनाओं का इतिहास

12 मार्च, 2018 यूएस-बांग्ला एयरलाइंस द्वारा संचालित एक बांग्लादेशी विमान में सवार 71 लोगों में से 51 की मौत हो गई थी। यह काठमांडू के हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

दुखद है नेपाल में हवाई दुर्घटनाओं का इतिहास

27 फरवरी, 2019 पूर्वी नेपाल में खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें पर्यटन मंत्री सहित उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई।

दुखद है नेपाल में हवाई दुर्घटनाओं का इतिहास

29 मई, 2022 काठमांडू से 125 किलोमीटर (80 मील) पश्चिम में पोखरा से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद डे हैविलैंड कनाडा DHC-6-300 ट्विन ओटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में सवार 16 नेपाली, चार भारतीय और दो जर्मन नागरिकों की मौत हो गई थी।

दुखद है नेपाल में हवाई दुर्घटनाओं का इतिहास

15 जनवरी, 2023 नेपाल की यति एयरलाइंस द्वारा संचालित 72 लोगों को ले जा रहा एक ट्विन-इंजन एटीआर 72 विमान पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में सवार सभी लोग मारे गए थे। यह 1992 के बाद से देश में सबसे भीषण हवाई दुर्घटना थी।

दुखद है नेपाल में हवाई दुर्घटनाओं का इतिहास

11 जुलाई, 2023 मध्य नेपाल में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी। सोलुखुनवु जिले से रवाना हुए इस हेलिकॉप्टर में पांच मैक्सिकन नागरिक और एक नेपाली पायलट सवार थे।