भारत में कब हुई मई दिवस की शुरुआत

उसी दिन पहली बार मजदूरों की एकजुटता और संघर्ष के प्रतीक के तौर पर लाल रंग का झंडा इस्तेमाल किया गया था। भारत में तब से हर साल यह दिन मनाया जाता है।

author-image
Sneha Singh
New Update
may diwas

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत में लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने चेन्नई में एक मई 1923 को मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत की थी। वामपंथी और सोशलिस्ट पार्टियां तब इसका नेतृत्व कर रही थीं। उसी दिन पहली बार मजदूरों की एकजुटता और संघर्ष के प्रतीक के तौर पर लाल रंग का झंडा इस्तेमाल किया गया था। भारत में तब से हर साल यह दिन मनाया जाता है। इस दिन खास तौर पर मजदूरों के हक और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने और उनके शोषण को रोकने को लेकर आवाज बुलंद की जाती है।