Yam ka Diya 2023: यम का दीपक जलाना कब रहेगा शुभ, जानें सही तरीका

धनतेरस की शाम को धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने से साथ-साथ यमराज की भी पूजा की जाती है। साथ ही उनके नाम का एक दीप भी प्रज्वलित किया जाता है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
yam ka diya

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: धनतेरस की शाम को धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने से साथ-साथ यमराज की भी पूजा की जाती है। साथ ही उनके नाम का एक दीप भी प्रज्वलित किया जाता है। इसे यम दीपम के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस पर यम का दीपक जलाने का महत्व और सही तरीका।

दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन यमराज का दीपक जलाने के लिए शाम का समय उत्तम माना गया है। ऐसे में धनतेरस के दिन यम दीपम जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 30 मिनट से 06 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

यम दीपम जलाने का सही तरीका

धनतेरस पर यम दीपम जलाने के लिए आटे का चौमुखी दीपक बनाएं, अब इसमें सरसों का तेल डालें। इसके बाद इस दीपक में चार बाती लगाकर घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जलाएं। इससे समस्त परिवार को आरोग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।