जानिए,  कब शुरू हुआ था Kargil war और कितने दिन तक चला था यह युद्ध

यह युद्ध करीब 16 हज़ार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया जो कि विश्व में भारतीय सेना के साहस का परिचय है। कारगिल युद्ध को कारगिल संघर्ष के नाम से भी जाना जाता है। 

author-image
Jagganath Mondal
New Update
kargil war 02

Kargil war

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : 26 जुलाई 2023 को 24 साल पूरे होने वाले है कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Divas)। साल 1999 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने इस युद्ध में विजय हासिल की थी। भारतीय सेना ने 24 साल पहले 26 जुलाई को वो शौर्य और पराक्रम दिखाया था जिसका इतिहास में कोई मुकाबला नहीं है। इस युद्ध में देश के 500 से अधिक जवान शहीद हो गए थे और 1400 के करीब घायल हुए थे। 26 जुलाई 1999 को भारत इस युद्ध में जीत हासिल की और शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु इस दिन को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। पाकिस्तान के ऊपर जीत की याद में भारत हर साल कारगिल विजय दिवस मनाता है। 

दरहसल, बात है कि पाकिस्तानी सेना (Pakistani army) और कश्मीरी उग्रवादियों (Kashmiri militants) ने साल 1999 में कारगिल में नियंत्रण रेखा पार कर भारत के नियंत्रण वाले क्षेत्र पर कब्ज़ा करने की कोशिश की थी। भारत के नियंत्रण वाले क्षेत्र पर कब्ज़ा करने की कोशिश के दौरान दोनों देशों के बीच युद्ध (Kargil war ) छिड़ गया। कारगिल युद्ध 03 मई 1999 से शुरू हुआ था और यह युद्ध करीब ढाई महीने तक चला और 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ। भारतीय सेना (Indian Army) ने इस युद्ध में विजय हासिल की। कारगिल युद्ध के बाद कैप्टन विक्रम बत्रा (मरणोपरांत), लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडेय (मरणोपरांत), रायफलमैन संजय कुमार और ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव को भारत के सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया। यह युद्ध करीब 16 हज़ार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया जो कि विश्व में भारतीय सेना के साहस का परिचय है। कारगिल युद्ध को कारगिल संघर्ष के नाम से भी जाना जाता है।