दुर्गापूजा पर इस साल हो रही है विशेष तैयारी (VIDEO)

नगर निगम ने इस महापर्व के अवसर पर शहर की सड़कों और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। 

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
9 DURGAPUJA

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोलकाता में दुर्गापूजा की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। नगर निगम ने इस महापर्व के अवसर पर शहर की सड़कों और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। 

सड़क मरम्मत और साफ-सफाई: नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों की मरम्मत, रोशनी और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शहर के प्रमुख मार्ग और गलियाँ साफ और सुगम हों।

केबल तारों का अंडरग्राउंडकरण: दक्षिण कोलकाता के अधिकांश क्षेत्रों में केबल तारों को अंडरग्राउंड कर दिया गया है। अब यह कार्य उत्तर कोलकाता और बाड़ाबाजार, कॉलेज स्टीट जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने बीएसएनएल और सीईएससी से समन्वय स्थापित किया है।

विशेष रोशनी की व्यवस्था: दुर्गापूजा के दौरान शहर की सड़कों पर विशेष रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विभाग ने एक रूटिंग अभियान शुरू किया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि आवश्यक स्थानों पर सही मात्रा में रोशनी उपलब्ध हो।