Lifestyle: गर्मियों में जमकर करें मीठी लस्सी का सेवन

लस्सी में प्रोबायोटिक्स और दूध दोनों होता है, जो बाउल मूवमेंट्स को सुधारते हैं और डाइजेशन सही होता है। आप लस्सी बनाने के लिए लो-फैट दही लें, इससे इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ वजन भी कम होता है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
lassi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज इस कड़ी में हम आपको लस्सी का सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में -

ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित - लस्सी में पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम करने में सहायक माना जाता है। दोपहर का खाना खाने के बाद लस्सी पीना बहुत फायदेमंद रहता है। 

लू से बचाए-  गर्मी में मीठी लस्सी पीने से शरीर का लू से बचाव होता है। गर्मियों में इसे रोज दिन में अवश्य पिएं। घर से बाहर निकलने पर लस्सी पीने से लू नहीं लगती और शरीर भी स्वस्थ रहता है। 

वजन कम करने में सहायक - लस्सी में प्रोबायोटिक्स और दूध दोनों होता है, जो बाउल मूवमेंट्स को सुधारते हैं और डाइजेशन सही होता है। आप लस्सी बनाने के लिए लो-फैट दही लें, इससे इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ वजन भी कम होता है।