एक पोलिंग बूथ; जहां सिर्फ 3 वोट पड़े, वजह चौंकाने वाली

गांव के बूथ नंबर 97 पर सुबह के 7 बजे तक 3 वोट ही कास्ट हो पाए हैं, जबकि यहां के वोटरों की कुल संख्या की बात करें तो 944 वोटर हैं।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
village

Nehuta Polling Booth

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार में 4 लोकसभा सीटों पर पहले फेज में ही मतदान हो रहा है, लेकिन मतदान के बीच चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में औरगाबाद विधानसभा के तहत आने वाले नेहुटा गांव में लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया। गांव के बूथ नंबर 97 पर सुबह के 7 बजे तक 3 वोट ही कास्ट हो पाए हैं, जबकि यहां के वोटरों की कुल संख्या की बात करें तो 944 वोटर हैं।

ग्रामीणों ने बताया क्यों नहीं डाला वोट?

ग्रामीणों ने कहा कि किसको वोट दें? कोई गांव का विकास नहीं कराता। भाजपा को वोट देकर ऊब गए हैं। कांग्रेस वाले तो हमारी सुनते तक नहीं हैं। विकास गांव से कोसों दूर है। 21वीं सदी में आ गए हैं, लेकिन इस गांव में आज तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंचीं। पोलिंग बूथ भी बहुत दूर है। आवागमन के साधन नहीं है। ग्रामीणों के पास अपने वाहन नहीं हैं। ऐसे में पोलिंग बूथ तक कैसे जाएं? नेता वोट मांगते हैं और चले जाते हैं। खेती वाली जमीन का किराया देना पड़ता है। सिंचाई के लिए नदी नहर नहीं। बिजली कनेक्शन लेकर सिंचाई करते तो उसके लिए भी किराया देना पड़ता है। नेताओं के खोखले वादों से मन भर गया है।