MP Election 2023: बागी भाजपा नेता के समर्थन में दो सौ पार्टी कार्यकर्ताओं के इस्तीफे

भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन चौहान के समर्थन में लगभग 200 भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुरहानपुर जिला अध्यक्ष को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
BJPstreet

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन चौहान के समर्थन में लगभग 200 भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुरहानपुर जिला अध्यक्ष को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष से मिलने पहुंचे हर्षवर्धन चौहान ने भी उन्हें मिले चुनाव चिन्ह ट्रक का एक सांकेतिक रूप जिला अध्यक्ष को सौंपा।