स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक बुंडू प्रखंड के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने किया। संघ ने अपने लंबित मांगों को लेकर एक मई से पदयात्रा करने का निर्णय लिया। अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने कहा कि मजदूर दिवस के दिन से यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलीहात अड़की से राजभवन तक किया जायेगा। वहीं तीन मई को राजभवन के समक्ष मनरेगा कर्मियों का विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। मजदूर दिवस के दिन से भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थल उलीहातू से पदयात्रा प्रारंभ किया।
/anm-hindi/media/post_attachments/f0894655-c2f.jpg)