Mizoram Election Result: मिजोरम में मतगणना जारी, नहीं खुला भाजपा का खाता

मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ MNF पिछड़ती नजर आ रही है। अब तक पार्टी 8 सीटों पर आगे चल रही है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
mizoram result

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ MNF पिछड़ती नजर आ रही है। अब तक पार्टी 8 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, ZPM ने 21 सीटों पर अब तक बढ़त हासिल कर ली है। इधर, कांग्रेस 5 पर आगे चल रही है। फिलहाल, रुझानों में भाजपा का खाता नहीं खुल सका है।

भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से बदले गए कार्यक्रम के अनुसार मिजोरम में मतगणना सोमवार को होने जा रही है। यहां बड़े चुनावी खिलाड़ियों में सत्तारूढ़ दल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM), और कांग्रेस का नाम शामिल है।