Dussehra 2024: लाल किले पर अर्धसैनिक बलों की 11 कंपनियां तैनात

स्थानीय पुलिस की 8 से 10 कंपनियां और अर्धसैनिक बलों की 11 कंपनियां वहां मौजूद हैं। हम सोशल मीडिया पर भी नजर रख रहे हैं।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
12 pm modi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देशभर में आज दशहरा का जश्न मनाया जा रहा है। दिल्ली के लाल किला मैदान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी लाल किले की रामलीला में शामिल होंगी। माना जा रहा है कि लाल किले की रामलीला में पीएम के अलावा कई देशों को राजदूत भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले लाल किले के पास सुरक्षा व्यवस्था के बारे में दिल्ली पुलिस ने कहा कि कैमरे समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। हमने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी इंतजाम किये हैं। स्थानीय पुलिस की 8 से 10 कंपनियां और अर्धसैनिक बलों की 11 कंपनियां वहां मौजूद हैं। हम सोशल मीडिया पर भी नजर रख रहे हैं।