दो मंजिला इमारत गिरने से  2 घायल

मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि 58 वर्षीय मुनीर खान और एक अन्य अज्ञात पुरुष, जो दुर्घटना में घायल हो गए, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
accidentm

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को यानि आज मुंबई में उच्च न्यायालय के पास किला क्षेत्र में वाडिया इमारत का एक हिस्सा गिरने से दो लोग घायल हो गए। मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि 58 वर्षीय मुनीर खान और एक अन्य अज्ञात पुरुष, जो दुर्घटना में घायल हो गए, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।