केदारनाथ धाम मार्ग पर भूस्खलन! 5 की मौत

सोमवार शाम शोणप्रयाग क्षेत्र में केदारनाथ धाम मार्ग पर भूस्खलन से 5 लोगों की मौत हो गई। 3 लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Landslide

स्टाफ रिपोटर,एएनएम न्यूज़ : सोमवार शाम शोणप्रयाग क्षेत्र में केदारनाथ धाम मार्ग पर भूस्खलन से 5 लोगों की मौत हो गई। 3 लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क को साफ करने का काम मंगलवार को शुरू हो गया है। अन्य फंसे हुए तीर्थयात्रियों को शोणप्रयाग ले जाया गया। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के मुताबिक, सोनप्रयाग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ है। जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल लोगों को बचाया गया।