हादसे का शिकार हुए पूर्व विधायक, गंभीर रूप से घायल

मिली जानकारी के मुताबिक, अंगद सैनी चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे जब वह आंसरोंके पास पहुंचे तो सड़क पर टोल प्लाजा कंपनी की खड़ी एंबुलेंस से उनकी कार टकरा गई। इसके बाद जालंधर कॉर्पोरेशन के कमिशनर गौतम जैन की कार अंगद की कार से टकरा गई।

New Update
13 ACCIDENT

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: नवांशहर से चंडीगढ़ रोड पर स्थित गांव टोंसा के पास पंजाब से कांग्रेस के पूर्व विधायक अंगद सिंह का एक्सीडेंट हो गया। उन्हें चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अंगद साल 2017 में नवांशहर के विधायक थे। उनकी शादी उत्तर प्रदेश से विधायक अदिति सिंह से हुई है।