PUBG के बाद अब फ्री फायर में हुआ प्यार

गोरखपुर में फ्री फायर (Free fire) गेम खेलते-खेलते 21 साल की एक लड़की बिहार के सुजीत नाम के लड़के के संपर्क में आ गई। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों 31जुलाई को घर से फरार हो गए। लड़की के लापता होने से लड़की के परिबार के लोग खोज सुरु कर दी,

author-image
Kalyani Mandal
New Update
free 0408

love in Free Fire

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जिस तरह पाकिस्तान की सीमा हैदर और नोएडा के सचिन की लव स्टोरी पबजी गेम खेलने के दौरान शुरू हुई थी। ठीक उसी तरह गोरखपुर (Gorakhpur) में फ्री फायर (Free fire) गेम खेलते-खेलते 21 साल की एक लड़की बिहार (Bihar) के सुजीत नाम के लड़के के संपर्क में आ गई। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों 31जुलाई को घर से फरार हो गए। लड़की के लापता होने से लड़की के परिबार के लोग खोज सुरु कर दी, और उसके बाद खोज में पता चला लड़की अपने प्रेमी के साथ हुई फरार।खबर मिलते ही परिबार के लोग पीपीगंज थाने में सूचना दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ किडनेपिंग का केस दर्ज किया और तलाश शुरू कर दी। 

 लड़की के परिजनों के मुताबिक, बेटी पढ़ाई के बहाने मोबाइल पर गेम खेलती रहती थी।  हमें लगता था कि वह पढ़ रही है।  इसलिए हममेसे कोई भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया।  हमें क्या पता था कि वह पढ़ाई की जगह ये सब कर रही थी। 

 पीपीगंज थाना प्रभारी आशीष सिंह का मुताबिक ,फिलहाल दोनों की लोकेशन बिहार की राजधानी पटना में मिला है। लड़का पटना में ऑटो चलाता है। दोनों को गोरखपुर लाने की तैयारी चल रही है। चूंकि मामला दूसरे राज्य का है, इसलिए परमिशन मांगी गई है। चूंकि लड़की वयस्क है और वह 21 साल की है, इसलिए दोनों से पूछताछ के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।