स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शिव प्रसाद चौरसिया को याद किया। जांनकारी के मुताबिक, उन्होंने लखनऊ स्थित रिवर फ्रंट पर उनका स्मारक बनाकर उन्हें सम्मान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि चौरसिया समाज ने संकल्प लिया है कि हम सब लोग मिलकर पान पर चर्चा करेंगे।
दरअसल सपा मुखिया ने प्रेस वार्ता आयोजित की थी। इस मौके पर उन्होंने सबसे पहले प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई दी। इसके बाद सूबे की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि हमारे मुख्यमंत्री तीस मार खां हैं। कहा कि उन्हें 30 से बड़ा प्रेम है। तंज कसते हुए कहा कि मरे कितने लोग 30। कारोबार कितने का हुआ 30 करोड़। पूरे प्रदेश को कितना होगा 30*10 हजार करोड़।