स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: संसद के बजट सत्र के दौरान दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन बिल बहुमत से पारित हो चुका है। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के बाद विधेयक कानून की शक्ल ले लेगा। जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित कानून के खिलाफ कई मुस्लिम संगठनों में आक्रोश है। भाजपा शासित राज्य- गुजरात के अहमदाबाद और तृणमूल कांग्रेस शासित प्रदेश पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत कई शहरों में प्रदर्शन होने की शुरुआत हो गई है। अहमदाबाद में सड़कों पर उतरे आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।