Bank Holidays : जुलाई में आधा महीना बंद रहेगा बैंक

हालांकि, कुछ क्षेत्रीय छुट्टी हैं। आइए जानते हैं जुलाई महीने में बैंक किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक का काम करवाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in July 2023) एक बार जरूर देख लें। 

author-image
Jagganath Mondal
New Update
JulyBankHoliday

Bank Holidays

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: अगले महीने यानी जुलाई (July) 2023 में आधा महीना बंद रहेगा बैंक, जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो जल्द से जल्द निपटा लें। जुलाई महीने में बैंकों कुल 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइन के मुताबिक सभी बैंक सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ क्षेत्रीय छुट्टी हैं। आइए जानते हैं जुलाई महीने में बैंक किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक का काम करवाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in July 2023) एक बार जरूर देख लें। 

जुलाई 2023 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची (India)

2 जुलाई, 2023: रविवार

5 जुलाई, 2023: गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

6 जुलाई, 2023: मिज़ो हमीचे इंसुइहखौम पावल (एमएचआईपी) दिवस- मिज़ोरम में बैंक बंद रहेंगे

8 जुलाई 2023: दूसरा शनिवार

9 जुलाई, 2023: रविवार

11 जुलाई, 2023: केर पूजा- त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे

13 जुलाई, 2023: भानु जयंती- सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे

16 जुलाई 2023: रविवार

17 जुलाई, 2023: यू टिरोट सिंग डे- मेघालय में बैंक बंद रहेंगे

21 जुलाई, 2023: द्रुक्पा त्शे-ज़ी - सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे

22 जुलाई, चौथा शनिवार

23 जुलाई 2023: रविवार

28 जुलाई, 2023: आशूरा - जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे

29 जुलाई, 2023: मुहर्रम (ताजिया)

30 जुलाई, 2023: रविवार