झारखंड में भारत जोड़ो Nyay Yatra का दूसरा दिन

भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची और वहीं पर रात्रि विश्राम किया गया। आज सुबह गोड्डा के सरकंडा चौक से यात्रा की शुरुआत हुई। 

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
rahul gandhi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड पहुंच चुकी है और आज यात्रा का दूसरा दिन है। शनिवार को राहुल गांधी देवघर में बाबा वैद्यनाथ धाम के दर्शन करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई थी और मणिपुर से असम, बंगाल और बिहार होते हुए झारखंड पहुंची है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची और वहीं पर रात्रि विश्राम किया गया। आज सुबह गोड्डा के सरकंडा चौक से यात्रा की शुरुआत हुई।