राजनीति में भी धमाल मचा सकते हैं भोजपुरी एक्टर Pawan Singh

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) में अभी 9-10 महीने का समय बचा है, लेकिन संभावित प्रत्याशियों ने अभी से अपनी तैयारी तेज कर दी है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
 pawan singh

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) में अभी 9-10 महीने का समय बचा है, लेकिन संभावित प्रत्याशियों ने अभी से अपनी तैयारी तेज कर दी है। पिछली बार की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में फिल्मी सितारे लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इसका इशारा अभी से मिलने लगा है। इनमें भोजपुरी फिल्मों के एक्टर भी शामिल हैं।

यहां पर बता दें कि भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari), रवि किशन (Ravi Kishan) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) ‘निरहुआ’वर्तमान में लोकसभा सांसद हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (bjp) तीनों को ही फिर से टिकट देगी। आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने वालों में एक नाम भोजपुरी के एक और सुपरस्टार पवन सिंह (Bhojpur Actor Pavan Singh) का भी हो सकता है।