स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार कैबिनेट बैठक हुई। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने पुरानी ईवी पॉलिसी को तीन महीने बढ़ाया। कैबिनेट बैठक में नई ईवी पॉलिसी पर चर्चा हुई, लेकिन मसौदे पर सहमति नहीं बनी। कई चीजों में अभी बदलाव होगा। परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा, कोई ऑटो अभी बंद नहीं हो रहे। सरकार नई पॉलिसी पर तेजी से काम कर रही है। वहीं, किसानों, 1984 सिख दंगा पीड़ितों और वकीलों के चैंबर को बिजली सब्सिडी मिलेगी।