New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/03/15/iA0mSa8w1ezkDvXiqAKM.jpg)
Made a big claim about Deputy Chief Minister Eknath Shinde
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे पहले कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे। हालांकि, राउत ने उस साल या महीने का जिक्र नहीं किया, जब एकनाथ शिंदे ने पाला बदलने की योजना बनाई थी। उन्होंने दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल का हवाला दिया। दरअसल, शिंदे ने जून 2022 में शिवसेना को दोफाड़ कर दिया था और भाजपा के साथ हाथ मिलाकर महा विकास अघाड़ी सरकार गिरा दी थी।