चंद पैसों के लिए Mahua Moitra ने बेच दिया जमीर

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) के लगाए गए आरोपों के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
Mahua Moitra 1

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया गया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) के लगाए गए आरोपों के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। महुआ और निशिकांत के बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। फर्जी डिग्री वाले बयान पर निशिकांत ने महुआ को एक बार फिर घेर लिया है। उन्होंने कहा कि अब अहम सवाल उनकी डिग्री या अदाणी समूह का नहीं है, बल्कि यह है कि क्या मोइत्रा ने पैसे के लिए संसद में सवाल पूछे थे या नहीं। साथ ही दुबे ने कहा कि चंद पैसे के लिए महुआ ने अपना जमीर बेच दिया।