पुलिस में बंपर भर्ती, दरोगा, सिपाही और जेल वार्डर के 28,138 पदों के लिए इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने गुरुवार को बताया कि डीजीपी मुख्यालय से भर्ती बोर्ड को सिपाही स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए कुल 19,220 पदों का अधियाचन (प्रस्ताव) भेजा है। इसमें सिपाही पीएसी के 9837, सिपाही विशेष सुरक्षा बल के

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Bumper recruitment in police

Bumper recruitment in police

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 पदों पर सीधी भर्ती करने की कवायद शुरू कर दी है।। अप्रैल माह के अंत तक इन पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी, जिसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने गुरुवार को बताया कि डीजीपी मुख्यालय से भर्ती बोर्ड को सिपाही स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए कुल 19,220 पदों का अधियाचन (प्रस्ताव) भेजा है। इसमें सिपाही पीएसी के 9837, सिपाही विशेष सुरक्षा बल के 1341, महिला सिपाही पीएसी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) के 2282, सिपाही नागरिक पुलिस के 3245, सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस के 2444 और सिपाही घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल हैं। इसके अलावा डीजीपी मुख्यालय ने उप निरीक्षक (दरोगा) के 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए भी बोर्ड को अधियाचन भेजा है।