नीट पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन!

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिहार की राजधानी पटना निवासी पंकज कुमार और झारखंड के हजारीबाग निवासी राजू सिंह के रूप में हुई है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
14 neet

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नीट-यूजी पेपर लीक जांच को आगे बढ़ाते हुए दो और गिरफ्तारियां की हैं। CBI ने मंगलवार को नीट यूजी के क्वेश्चन पेपर चोरी करने और फिर उसे वायरल करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिहार की राजधानी पटना निवासी पंकज कुमार और झारखंड के हजारीबाग निवासी राजू सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों नीट पेपर लीक घोटाले में शामिल थे।