स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को अचानक हिमस्खलन हुआ। इस हिमस्खलन की वजह से उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी नुकसान हुआ। इस हिमस्खलन की वजह से कई मजदूर वहां फंस गए। अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन मजदूरों के बचाव कार्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, "खराब मौसम के कारण फिलहाल हेलीकॉप्टर सेवाओं का इस्तेमाल करना संभव नहीं है। हालांकि, हम मजदूरों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के कार्यालयों के साथ लगातार संपर्क में हैं।"