आतिशी होंगी दिल्ली की सीएम

 AAP सूत्रों की माने तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली की मंत्री आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा है। उन्हें दिल्ली AAP विधायक दल का नेता चुना गया है।  

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Dilli CM_Cover

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: AAP सूत्रों की माने तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली की मंत्री आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा है। उन्हें दिल्ली AAP विधायक दल का नेता चुना गया है।  

बैठक में अरविंद केजरीवाल ने ही मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। विधायकों ने भी आतिशी के नाम का स्वागत किया। इसी हफ्ते आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। आतिशी आम आदमी पार्टी की सीनियर नेताओं में शामिल हैं। उन्हें अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी को शिक्षा मंत्रालय समेत कई बड़ी जिम्मेदारी दी गईं थी। वो दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं।