टारगेट किलिंग, स्वतंत्रता दिवस। पोस्टर से आतंक

राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर खालिस्तान के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस ने कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी लक्षबीर सिंह उर्फ ​​लांडा के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
15 August_cover17

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: दिल्ली पुलिस को गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि खालिस्तानी संगठन स्वतंत्रता दिवस के आसपास बड़ी साजिश रच रहा हैं। पुलिस अभी से अलर्ट हो गई है।

15 अगस्त को इन संगठनों द्वारा दिल्ली में जगह-जगह खालिस्तानी नारे वाले पोस्टर लगाए जाने की आशंका है। पहले ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर एक हाई लेवल मीटिंग कर चुके हैं। 

 

 

हाल ही में दिल्ली मेट्रो समेत राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर खालिस्तान के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस ने कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी लक्षबीर सिंह उर्फ ​​लांडा के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।