पुलिस पर हमले को लेकर फडणवीस ने विधानसभा में दिया बड़ा बयान

इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जिसने भी ऐसा किया है उन्हें कब्र से भी खोदकर निकालेंगे। उन्होंने कहा किसी को भी नहीं बक्शा जाएगा।  

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Devendra Fadnavis Assembly

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर नागपुर में भड़की हिंसा की आंच से पूरे महाराष्ट्र का माहौल गर्म है। जानकारी के मुताबिक, इस हिंसा में हिंसा के बाद नागपुर के 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हिंसा में तीन उपायुक्त (डीसीपी) समेत 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि पांच नागरिक भी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने पांच केस दर्ज कर 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण, पर नियंत्रण में है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जिसने भी ऐसा किया है उन्हें कब्र से भी खोदकर निकालेंगे। उन्होंने कहा किसी को भी नहीं बक्शा जाएगा।