स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ISRO के पूर्व चीफ डॉ. कस्तुरीरंगन का शुक्रवार को सुबह निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, उनकी कई दिनों से तबियत खराब थी। उम्र संबंधी बिमारियों से वो पीड़ित थे। शुक्रवार सुबह बेंगलुरु में अपने आवास में सुबह के करीब 11 बजे उनका निधन हो गया। डॉ कस्तूरीरंगन के निधन की खबर से पूरे देश में दुख की लहर फैल गई है। उनके पार्थिव शरीर को 27 अप्रैल की सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक आरआरआई में रखा जाएगा। यहां लोग आकर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं।