Crime : दो हाथी दांत के साथ चार शिकारी गिरफ्तार

चार आरोपियों को चंपाझरन के पास शिमिलिपाल बाघ संरक्षण परियोजना क्षेत्र के अंदर ठाकुरमुंडा जंगल से गिरफ्तार किया, जब वे मोटरसाइकिल पर हाथी दांत ले जा रहे थे।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
hati dant67

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : वन अधिकारियों ने आज ओडिशा (odisha) के मयूरभंज (Mayurbhanj) जिले में चार शिकारियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो हाथी दांत जब्त किए। करंजिया, दुशियानी और ठाकुरमुंडा वन रेंज के वन अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को चंपाझरन के पास शिमिलिपाल बाघ संरक्षण परियोजना क्षेत्र के अंदर ठाकुरमुंडा जंगल से गिरफ्तार किया (arrest), जब वे मोटरसाइकिल पर हाथी दांत ले जा रहे थे।