पति नहीं, प्यार को चुना

गुजरात हाई कोर्ट में पति और पत्नी के बीच विवाद पर गुजरात हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। महिला बेटे को छोड़कर अपने मायके आ गई थी। वहीं, उसकी मुलाकात किसी दूसरे शख्स के साथ हुई।

New Update
supremecourt

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: गुजरात हाई कोर्ट में पति और पत्नी के बीच विवाद पर गुजरात हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। महिला बेटे को छोड़कर अपने मायके आ गई थी। वहीं, उसकी मुलाकात किसी दूसरे शख्स के साथ हुई। उसी व्यक्ति ने कानून का सहारा लिया था। आरोप लगाया था कि महिला को उसका पति जबरन साथ रख रहा है।

कोर्ट ने महिला को पेश करने के लिए पुलिस को आदेश दिए थे। जिसके बाद महिला ने 8 अप्रैल को जजों के सामने कहा था कि वह पति के साथ नहीं रह सकती है। उसने लिव इन पार्टनर के साथ जाने की इच्छा जताई थी। याचिकाकर्ता के वकील रथिन रावल ने बताया कि हाई कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण क्षेत्राधिकार के तहत ही महिला को उसके प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दी। वहीं, कोर्ट ने किसी भी प्रकार की हिंसा की आशंका को देखते हुए पार्टनर के घर पहुंचने तक महिला को सुरक्षा देने का भी आदेश दिया।