स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आलाकमान ने गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को दिल्ली तलब किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी आज शाम दिल्ली पहुचेंगे। गुजरात भाजपा में बड़े बदलाव हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, गुजरात भाजपा को भी जल्द नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है।