स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: एक तरफ जहां लोग भीषण गर्मी झेल रहे है तो वही दूसरी और दक्षिणी इलाके में जमकर बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में पुणे के बाद मुंबई के अलग-अलग इलाकों में देर रात तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के दहिसर इलाके में कुछ घंटे की बारिश के बाद ही सड़कों पर जल जमाव देखने को मिला। आने वाले कुछ घंटों में मुंबई में भारी बारिश हो सकती है।
/anm-hindi/media/post_attachments/65124849c72e13ce1d2026fee3d40c8732871e4553b86b8d6ef64c7ca7177975.jpg)