बड़ा हादसा: ट्रक बनाम बस, भीषण टक्कर! फिलहाल 1 की मौत और 7 घायल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राज्य परिवहन की बस अहमदनगर से मुंबई की ओर जा रही थी, तभी पीछे से ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
20 accident

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जानकारी है कि महाराष्ट्र में शनिवार यानी आज एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर राज्य परिवहन की बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कामशेत पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुआ। 

पुणे ग्रामीण पुलिस सूत्रों के अनुसार, राज्य परिवहन की बस अहमदनगर से मुंबई की ओर जा रही थी, तभी पीछे से ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को बचा लिया गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।